सूरतगढ़ के सिटी पुलिस थाना मे बीकानेर निवासी एक व्यक्ति ने प्लॉट हड़पने के आरोप में दो नामजद पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से गुरुवार रात इस संबंध मे जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर अशोक कुमार जैन ने परिवाद दिया है। जिसमें वार्ड- 29 अजीत कुमार जैन और वार्ड-30 निवासी उमेश कुमार ब्राह्मण ने फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर पैतृकशुदा प्लॉट को हड़प लिया।