मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर घाट से हरदासपुर जाने वाली गंगा नदी पर 50 यात्रियों की क्षमता वाली नाव पर 100 से ज्यादा लोग, दर्जनों साइकिल और बाइक के साथ यात्रा कर रहे हैं। यह नाव लगभग 5 किमी की दूरी तय करती है। स्थानीय लोग शाम के समय खरीदारी (पेठिया) के लिए इसी नाव पर निर्भर हैं। ओवरलोडिंग के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई निगरानी नहीं हो रही है।