जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का जनपद में चल रही बाढ़ के प्रकोप के संबंध में बयान आया है।गुरुवार दोपहर तीन बजे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से लगभग 90 गांव प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण का काम जारी है।साथ ही राहत शिविरों को बाढ़ पीड़ितों के जानवरों हेतु चारे हेतु व्यवस्था भी कराई जा रही है।