मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक गर्भवती महिला के साथ तांत्रिक झाड़-फूंक करता साफ नजर आ रहा है। वहीं महिला की चोटी काट कर उसे गोल-गोल घुमाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यह वीडियो शाहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।