खलीलाबाद सदर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार की सायं 4:00 बजे संपन्न हुआ। जहां तहसील अध्यक्ष बने रामप्रताप यादव व मंत्री बने उदयभान चौधरी,सोमनाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वीरेंद्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। एवं नेबू लाल को उप मंत्री चुना गया। वहीं तहसील अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने कहा कि लेखपालों के हितों की रक्षा की जाएगी।