ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और धार्मिक झंडे लिए लोग नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। जुलूस प्रखंड मुख्यालय पुराना थाना मोड़ से होते हुए पुनः मस्जिद पहुंचकर सम्पन्न हुआ।