बकानी थाने मे कार्यरत कांस्टेबल अशोक को सामने डंसा। कॉन्स्टेबल ने बताया की अशोक पुत्र रामप्रताप बकानी थाने में कार्यरत है।वह वायरलेस के पास कंप्यूटर पर काम कर रहा था उसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया इस पर उसकी तबीयत खराब हो गई,थाने के स्टाफ ने तत्काल उसको बकानी अस्पताल मे लेकर गए लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसको जिला अस्पताल में लेकर आए।