गढ़वा–रंका मुख्य मार्ग स्थित अनराज नावाडीह के समीप शनिवार की रात एक युवक सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र सुधीर यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ देर रात तक करीब 10बजे तक उसका इलाज जारी रहा।