गुना के कुंभराज चाचौड़ा राघोगढ़ आरोन विकासखंड में 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक सांसद खेल महोत्सव 2025 राजगढ़ का आयोजन होगा। 20 सितंबर तक पंजीयन कराना होगा। 12 सितंबर को राजगढ़ कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में राजगढ़ सांसद, चाचौड़ा विधायक और गुना कलेक्ट्रेट से कलेक्टर के साथ खेल, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्कूल कॉलेज प्राचार्य वर्चुअली शामिल हुए।