चक्रधरपुर-चाईबासा रोड़ आरगुंडी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में व्यक्ति सड़क के किनारे करीब 30 मिनट तक पड़ा रहा। लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान चाईबासा की ओर से बाईक में सवार होकर चक्रधरपुर आ रहे रांगरिंग गांव निवासी त्रिनाथ प्रधान व सुमंत प्रधान की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी।