स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार थीम पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जनपद में विशेष स्वास्थ्य अभियान चलेगा। पिथौरागढ़ के CMO डॉ एस एस नबियाल ने शनिवार 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान में गर्भवती महिलाओं की जांच उच्च रक्तचाप मधुमेह कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।