श्योपुर। जिले के विभिन्न थानो में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसी गई हैं, बीते 10 दिनो में ही पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रो में कार्यवाही करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं शुक्रवार को दो स्मैक तस्कर और दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी आज शुक्रवार को शाम 04 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में कही।