खमनोर थाना पुलिस की बडी कार्यवाई: विशेष अभियान में 9 गिरफ्तारी वारंट का निपटारा, 4 अभियुक्त मत्स्य एक्ट में गिरफ्तार। पुलिस महानिदेशक जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के आदेश खमनोर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।