वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ मंडला चारण तालाब पर हुआ। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जल पूजन कर अभियान की शुरुआत की और ग्रामीण महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तालाब की सफाई कर श्रमदान किया और कमल का पौधा रोपा। विधायक ने सभी को जल व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।