नाराहट महरौनी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक कुत्ते में टकराने से असंतुलित होकर गिर गई। जिसके चलते बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई। जहां एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोगों के अनुसार एक घायल की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।