फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरायनायत थाना क्षेत्र के गोकुल धाम गार्डेन के पास अनियंत्रित एंबुलेंस की टक्कर से सुंदनिकलां गांव निवासिनी महिला शांति देवी की मौत हो गई।मामले को लेकर बेटे बेला सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। रविवार लगभग 05 बजे स्थानीय लोगों ने दी दुर्घटना की जानकारी।