कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के धनोटू बाईपास पर बरसात ने आफत मचा दी है। लगातार बारिश से कमजोर पड़े डंगे अब गिरने की कगार पर हैं, जिससे आसपास बने कई मकानों पर खतरे का साया मंडराने लगा है। कीरतपुर की ओर जाने वाली फोरलेन की एक लेन यातायात के लिए बंद करनी पड़ी।मंगलवार दोपहर 2 बजे स्थानीय निवासी मुनि राम ने बताया कि फोरलेन के डंगे गिरने से घरों को खतरा बना हुआ है।