मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कोलकाता से रांची लौटने के क्रम में शनिवार शाम लगभग 4 बजे बहरागोड़ा पहुंचे। आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री और विधायक के स्वागत में क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।