शंभूगंज मध्य विद्यालय के शिक्षक रंजन कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर रविवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन सिंह ने किया। जबकि संचालक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव सहित दर्जनो गणमान्य लोग मौजुद थे।