नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में बुधवार की शाम 6:00 बजे सिटी क्लब से घंटाघर तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में नगर पालिका का साजो सामान शामिल रहा। सबसे आकर्षक का केंद्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्रांड बन चुका बुलडोजर रहा। इस पर सवार होकर लोग हाथ में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे।