कोडरमा जिले के दूधिमाटी में रह रहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को बेहोश हालात में पाया जाने का मामला सामने आया है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील के वाहन चालक शंकर कुमार ने बताया कि कल्याण पदाधिकारी कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधिमाटी में किराए पर रहती हैं।