अचलगंज थाना क्षेत्र के गड़सर निवासी लापता महिला का शव घर के पास ही तालाब में मिला है। सोमवार सुबह 09 बजे के बाद रीता उम्र 25 वर्ष लापता हो गयी थी। आज दो दिन बाद बुधवार सुबह करीब 09 बजे रीता का शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहाँ बुधवार दोपहर 12 बजे मृतका के पति व मा ने जानकारी दी है।