Jharia Cum Jorapokhar Cum Sindri, Dhanbad | Sep 12, 2025
झरिया थाना क्षेत्र के भालगाड़ा निवासी महेंद्र मालाकार के छोटे पुत्र अभिनाष कुमार (25) ने अपने ही घर में शुक्रवार सुबह 6:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार वालो ने किसी तरह फंदा से उतार कर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गया जहा चिकित्सक ने धनबाद रेफेर कर दिया। परिजनों ने उसे उठाकर धनबाद के SNNMCH ले गया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।