पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार हवलदार सुखदेव सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे निरंकारी भवन के पास से कृष्ण कुमार पुत्र नेमी चंद को पकड़कर उसके पास से सट्टे की पर्चियां ओर 360 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।