राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने मंगलवार शाम 5:00 बजे करीब भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान राजगढ़ विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री को राजगढ़ जिले की किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूदरहे।