सिलवानी। नगर के वार्ड क्रमांक तीन गांधी आश्रम क्षेत्र में शनिवार की रात को बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। इस विवाद में धनराज कुशवाहा पिता मुंशीलाल कुशवाहा पर लाठियों से सिर पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पक्ष घर में घुस आया और धनराज की भतीजी खुशी कुशवाहा पिता काशीराम कुशवाहा पर भी लाठियों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।