नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्यारह बजे सुगौली थाना परिसर में जनता दरबार आयोजन किया गया। जिसमे थानाध्यक्ष और राजस्व पदाधिकारी ने दस मामलों की सुनवाई की। जिसके बाद तीन मामलों में पक्षकारों को अगले जनता दरबार मे हाजिर होने का आदेश दिया गया। जबकि एक फरियादी को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई।