जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन बुधवार सुबह 10 बजे से किया गया। जोगणिया माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया बेगू उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में सात दिवसीय 11 कुंडी शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ किया गया। मां जोगणिया की महाआरती के बाद कार्यक्रम शुरू किया।