धामपुर के एक कार चालक का हेलमेट न पहनने पर एक हजार रूपए का चालान काटने का मामला सामने आया है। सरल हॉस्पिटल में कार्यरत भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को करीब तीन बजे बताया कि जिस समय चालान काटा गया।उस समय कार सरल हॉस्पिटल में ही खडी थी। इस कार्रवाई के विरोध में भूपेंद्र सिंह ने कार चलाते समय हेलमेट पहन लिया।जिनका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।