बदायूं के बिसौली कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 15 दिन तक मेला लगता है। लीलामंचन के स्टेज पर अश्लील डांस होता दिखाई दिया। वीडियो में लोग शोर मचा रहे हैं। कुछ युवक डांस कर रहे और कलाकारों का वीडियो बना रहे हैं। दो पुलिसकर्मी भी डांस देखते नजर आ रहे है। कोतवाली पुलिस को लीलामंचन के नाम पर हो रहे अश्लील डांस की जानकारी थी।