जिला महेंद्रगढ़ ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। नारनौल शहर में 14 प्रमुख ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें से तीन स्मारक सेंट्रल पुरातत्व विभाग और 11 हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है। इनमें मुख्य रूप से राय बालमुकुंद दास का छत्ता, मिर्जा अली जान की बावड़ी, जलमहल, चोर गुंबद स्थल शामिल है। यहां विदेशी पर्यटकों का आवाजाही अब आम बात है।