चैनपुर गांव में छत से गिरकर एक 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की शाम लगभग 6 बजे की बताई जाती है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र राजवीर बिंद बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने घर के छत पर खेल रहा था। तभी अचानक खेलने के दौरान उसका पैर फिसला और छत से नीचे गिरकर वह घायल हो गया।