कायमगंज के गांव रायपुर रामनगर निवासी रामलड़ैते कायमगंज मंडी में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजे गुप्ता के आढ़त पर मुनीम का कार्य करते है। वह रोज की तरह बाइक से मंडी में जा रहे थे। तभी कस्बा कायमगंज में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। दोनों सांड आपस में लड़ते-लड़ते मुनीम रामलड़ैते की बाइक में टकरा गए। तभी एक सांड ने मुनीम रामलड़ैते को अपने सींघ से उठाकर फेंक दिया।