स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निम्बाहेड़ा देशभक्ति के रंग में रंगा नज़र आया, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री और विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी से शुरू हुई यात्रा में सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों नागरिक शामिल हुए।