सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की देर रात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार शराबी चांचोपली निवासी प्रीतेश चंद तिवारी बताया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।