कैरो प्रखंड मुख्यालय में सोमवार सुबह करीब 9 बजे शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कैरो दुर्गा बाड़ी से सैकड़ों भक्त माँ दुर्गा के जयकारों के साथ कलश लेकर नंदनी नदी पहुँचे। वहां आचार्य कौशल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराकर संकल्प कराया। इसके उपरांत भक्तगण पवित्र जल लेकर दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचे।