आज बुधवार दोपहर 12 बजे रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम विभाग ने बारिश के लिए हाई अलर्ट किया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने 12,13,14 तीन दिनों तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई है। इसके बावजूद बाबा केदार के भक्त दर्शन करने को आ रहे हैं। यात्रियों ने पुलिस का बैरियर तोडा। मजबूरन पुलिस को यात्रियों पर लाठी चार्ज करनी पडी। और भीड पर नियंत्रण पाया गया।