भिनाय थाना क्षेत्र में शादी के 1 महीने बाद दुल्हन के घर से फरार होने का मामला गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया है।लुटेरी दुल्हन घर से करीब 3 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रूपये लेकर फरार हो गई।दलाल ने भी छत्तीसगढ़ की लड़की से शादी करवाने से पहले 3,48000 रूपये हड़प लिए। पीड़ित की ओर से दलाल और दुल्हन के खिलाफ भिनाय पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।