नागपंचमी पर सिंधी समाज की महिलाओं ने शहर में पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ गोगड़ो पर्व मनाया। दिलखुशाल बाग स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह करीब 11 बजे सामूहिक पूजा की गई। महिलाओं ने गोबर से बने गोगड़े, शक्कर के नागों की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ठंडा भोजन कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया गया। लोकगीतों व कथा श्रवण से माहौल भक्तिमय रहा।