चंदौली जनपद के गंगा नदी में मछली मारने का टेंडर किया गया है। जिसको लेकर सपा राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने नरौली घाट से सोमवार सुबह जागरूकता व चर्चा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कई गांवों का भ्रमण किया। मनोज सिंह डब्ल का आरोप है कि सरकार मछुआरा समाज के साथ अन्याय कर रही है, इसको लेकर लोगों में काफी रोष है।