प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह आवरी ग्राम में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान रानी मां मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के नेतृत्व में शुरू हुआ। सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थल पर पहुंचे।