कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर चढ़कर एक युवक ने गले में फांसी का फंदा डाल लिया।जिसे सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस के जवानों ने नीचे उतार लिया।शुक्रवार को अतेवा निवासी युवक अचानक कलेक्ट परिसर मे पेड़ पर चढ़ गया,और रस्सी से फांसी का फंदा गले में डालकर लटक गया।सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस के जवानों मे तत्परता दिखाते हुए युवक को नीचे उतार लिया।जिससे उसकी जान बच गई।