नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में तीन की संख्या में अपराधियों ने जदयू के जिला सचिव को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि जेडीयू नेता खेत में मोटर देखने के लिए गए थे तभी अपराधियों ने गोली चल दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।