मधेपुरा जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस निरीक्षण किया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में यहां वज्रगृह बनाया जा सकता है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।