जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद बलिया की 56 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।