गणेशोत्सव शोभायात्रा व ईद मिलादुन्नबी को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बताया गया कि 4 सितंबर को दाउदनगर में गणेशोत्सव का नगर शोभा यात्रा निकाला जाएगा। 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी है। दाउदनगर में मदरसा इस्लामिया से और मुस्लिमाबाद से जुलूस निकाला जाएगा, जो मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार तक जाएगी।