बाराबंकी जिले का ट्रामा सेंटर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। यहां मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। वार्ड और बेड की उचित व्यवस्था नहीं है।भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। कूलर केवल दिखावे के लिए लगे हैं। सीलिंग फैन खराब हैं। दीवारों पर लगे पंखे भी नहीं चलते। कुछ मरीज खुद हाथों से हवा कर रहे हैं।