सिरोही के अजीत विहार धाम में पर्युषण पर्व की समाप्ति पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। चैतन्य मुनि महाराज, कैवल्य मुनि महाराज और साध्वी शोभा महाराज की निश्रा में धर्म प्रेमियों ने अर्ध शत्रुंजय देवनगरी सिरोही मंदिरों के दर्शन किए। समाज सेवी जय विक्रम हरण और लाला भाई जैन ने सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि पर्युषण पर्व के अंतर्गत चैत्य परिपाटी का आयोजन किया गया।