साइबर ठगी के खिलाफ राजसमंद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो को किया गिरफ्तार। साइबर पुलिस थाना राजसमंद ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में साइबर ठगों, फर्जी सिम बेचने वालों और म्यूल अकाउंट रखने वाले खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजसमंद की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत म्यूल खातों के दो धारकों को गिरफ्तार किया गया है।