मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रुद्री निवासी प्रकाश साहू राजमिस्त्री का काम करता है। जो आज शनिवार को काम करके अपने घर रुद्री लौट रहा था। तभी ग्राम रुद्री में सामने से आ रहे बुलेट चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार प्रकाश साहू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के माध्यम से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।